लोकसभा चुनाव: दिल्ली के लिए कांग्रेस ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, शीला दीक्षित और अजय माकन को टिकट

अजय माकन को नई दिल्ली से प्रत्याशी घोषित किया गया है। चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजेश लिलोथिया और पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और अजय माकन को चुनाव मैदान में उतारा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने शीला दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है।

अजय माकन को नई दिल्ली से प्रत्याशी घोषित किया गया है। चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजेश लिलोथिया और पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। दक्षिणी दिल्ली से पार्टी ने अभी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं, जिन पर 12 मई को छठे चरण में मतदान होंगे।

कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने की मैं पूरी कोशिश करूंगा। मैंने पहले भी यहां (उत्तर पूर्वी दिल्ली) से चुनाव लड़ा है, मैं यहां के लोगों को जानती हूं और वे मुझे जानते हैं। हमने यहां से मेट्रो शुरू की थी, हमारी प्रतिष्ठा लोगों के लिए काम करने की है।”

इससे पहले रविवार रात को कांग्रेस ने एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें हरियाणा के 5 उम्मीदवारों के नाम थे। सोनीपत से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र से और भाव्या बिश्नोई को हिसार से प्रत्याशी घोषित गिया किया गया है। करनाल से कुलदीप शर्मा और फरीदाबाद से अवतार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 22 Apr 2019, 11:53 AM