LPG संकट गहराया, ग्रामीण इलाकों में 25 दिन नहीं, अब 45 दिन में होगी सिलेंडर की बुकिंग

ईरान जंग शुरू होने के बाद से सबकुछ ठीक होने का दावा कर रही केंद्र सरकार ने इससे दो दिन पहले जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने का मकसद बताकर एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था।

LPG संकट गहराया, ग्रामीण इलाकों में 25 दिन नहीं, अब 45 दिन में होगी सिलेंडर की बुकिंग
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का असर दुनिया भर में पड़ने लगा है और भारत में तो गहराता जा रहा है। देश में सबसे गंभीर असर एलपीजी सप्लाई पर पड़ा है। रसोई गैस सिलेंडर को लेकर देश में कई जगह अव्यवस्था नजर आ रही है। इस बीच खबर आ रही है कि ग्रामीण इलाकों में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए बुकिंग का समय 25 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है।

ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग

अब ग्रामीण इलाकों में जहां गैस की बुकिंग अब 45 दिनों बाद ही कराई जा सकेगी। वहीं शहरी इलाकों में सिलेंडर बुकिंग को लेकर कोई नई जानकारी नहीं है। अभी तक खबर है कि शहरी इलाकों में 25 दिन के अंदर ही सिलेंडर मिलेगा। कहा जा रहा है कि गैस की कमी से जुड़ी अफवाहों को देखते हुए लोग जल्दी-जल्दी सिलेंडर भरवा रहे हैं।


पहले 21 दिन की जगह 25 दिन हुआ

ईरान जंग शुरू होने के बाद से सबकुछ ठीक होने का दावा कर रही केंद्र सरकार ने इससे दो दिन पहले जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने का मकसद बताकर एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम में बदलाव किए थे। इसके तहत एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया था।

दरअसल, मध्य एशिया में छिड़ी जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से एलपीजी गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी हिस्सा आयात करता है और इसका 90 फीसदी आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है। ऐसे में गैस आपूर्ति बाधित होने से वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के ऊपर घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देने का सरकार ने फैसला किया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia