लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे देश के अगले सेना प्रमुख, आर्मी चीफ बनने वाले पहले इंजीनियर होंगे मनोज पांडे
मौजूदा वक्त में जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं। जनवरी 2022 में उनको वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया था। इससे पहले मनोज पांडे ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान-निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

भारतीय सेना को नया आर्मी चीफ मिला है। जानकारी के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के नए आर्मी चीफ के पद पर नियुक्त किया गया है। आपको बता दें, मनोज पांडे अब मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की जगह लेंगे। दरअसल, वर्तमान आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अप्रैल 2022 के लास्ट तक रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी अब लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे संभालेंगे।
आपको बता दें, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर होंगे, जो भारतीय सेना की कमान संभालेंगे। मौजूदा वक्त में जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं। जनवरी 2022 में उनको वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया था। इससे पहले मनोज पांडे ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान-निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक नागपुर से ताल्लुक रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे नेशनल डिफेंस अकेडमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में शामिल किया गया था।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia