मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में दूधी नदी में 5 लड़के डूबे, 2 के शव बरामद, 3 की तलाश जारी

पिपरिया के बनखेड़ी के करीब स्थित डूमर गांव के छह लड़के दूधी नदी में नहाने गए थे। नहाते समय इनमें से पांच लड़के गहरे पानी में उतर गए। इसी दौरान यह लड़के पानी के बहाव में बह गए।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दूधी नदी में 5 लड़के डूबे।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दूधी नदी में 5 लड़के डूबे।
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में शनिवार की शाम को दूधी नदी में 5 लड़कों के डूबने के बाद से तलाशी अभियान जारी है। पांच में से दो लड़कों की मौत हो चुकी है। दोनों लड़कों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीन लड़के अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि पिपरिया के बनखेड़ी के करीब स्थित डूमर गांव के छह लड़के दूधी नदी में नहाने गए थे। नहाते समय इनमें से पांच लड़के गहरे पानी में उतर गए। इसी दौरान यह लड़के पानी के बहाव में बह गए।

इन लड़कों के एक साथी ने गांव वालों को जानकारी दी और गांव वाले मौके पर पहुंचे तब तक सभी लड़के पानी में डूब चुके थे। हादसे की जानकारी गांव वालों ने पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

गोताखोरों ने देर रात तक दो लड़कों के शव बरामद कर लिए थे, वहीं तीन अब भी लापता हैं। रात होने की वजह से अभियान रोक दिया गया था। आज सुबह एक बार फिर तलाशी अभियान फिर शुरू किया गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia