मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान पर कमलनाथ का बयान- बीजेपी और चुनाव दोनों शांति से निपट गए

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज के चुनाव की खासियत ये रही कि दो चीजें शांति से निपट गईं, एक तो चुनाव और दूसरी बीजेपी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

28 Nov 2018, 8:31 PM

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान पर कमलनाथ का बयान- बीजेपी और चुनाव दोनों शांति से निपट गए

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज के चुनाव की खासियत ये रही कि दो चीजें शांति से निपट गईं, एक तो चुनाव और दूसरी बीजेपी।

28 Nov 2018, 6:49 PM

मिजोरम में 5 बजे तक 75 फीसदी मतदान

मिजोरम में शाम 5 बजे तक 75 फीसदी मतदान हुआ। अभी भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइनों में लगे हुए हैं।

28 Nov 2018, 6:27 PM

मध्य प्रदेश में शाम 6 बजे तक 74.61 फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश में आज हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का काम पूरा हो गया है। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक 74.61 फीसदी लोगों ने मतदान किया।


28 Nov 2018, 5:08 PM

मध्य प्रदेश में मतदान का समय खत्म, सिर्फ लाइन में लगे मतदाता डाल रहे हैं वोट

मध्य प्रदेश में मतदान का समय खत्म हो गया है। सिर्फ लाइन में लगे मतदाता वोट डाल रहे हैं। अभी भी कई जगहों पर वोट डालने के लिए मतदाता लाइन में खड़े हैं।

28 Nov 2018, 5:03 PM

मध्य प्रदेश: मतदान के लिए दबाव बना रहे तहसीलदार को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

मध्य प्रदेश के सतना-चित्रकूट विधानसभा के रईया-बाल्हा गांव में मतदान के लिए दबाव बना रहे तहसीलदार को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। बताया जा रहा है कि गांव का सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बिहष्कार कर दिया था। खबरों के मुताबिक, गांव में पहुंचे तहसीलदार प्रशासन का धौंस दिखाकर ग्रामीणों पर मतदान के लिए दबाव बना रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण भड़क गए और तहसीलदार को बंधक बना दिया। तहसीलदार के बंधक होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।


28 Nov 2018, 4:14 PM

मध्य प्रदेश में अब तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान, बालाघाट समेत 3 सीटों पर वोटिंग खत्म

मध्य प्रदेश की 227 सीटों पर मतदान जारी है। अब तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं नक्सल प्रभावित बालाघाट समेत 3 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है।

28 Nov 2018, 3:58 PM

मध्य प्रदेश: खराबी आने की वजह से 1545 वीवीपैट मशीनें बदली गईं

भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर 1545 वीवीपैट मशीनों के साथ 383 कंट्रोल यूनिट और 563 बैलेट यूनिट बदली गईं है। उन्होंने यह भी बताया कि मॉकपोल के दौरान 732 वीवीपैट बदली गईं थीं।


28 Nov 2018, 3:50 PM

मध्य प्रदेश: दतिया में कई जगहों पर ईवीएम खराब होने से करीब 1 घंटे तक मतदान प्रभावित

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कि मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनें खराब होने से करीब 1 घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। दतिया के होलीपुरा स्कूल, सेवढ़ा विधान विधानसभा के बूथ नंबर 142 और 150 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है।

28 Nov 2018, 3:32 PM

मध्य प्रदेश में 3 बजे तक 50 और मिजोरम में 58 फीसदी मतदान दर्ज

मध्य प्रदेश की 230 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। मध्य प्रदेश में 3 बजे तक 50 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं मिजोरम में 3 बजे तक 58 फीसदी वोटिंग हुई है।


28 Nov 2018, 3:22 PM

मध्य प्रदेश: मतदान के बीच मुरैना में बवाल, सुमावली विधानसभा क्षेत्र के चौरी गांव में फायरिंग

मध्य प्रदेश में मतदान के बीच मुरैना में बवाल हुआ है। न्यूज़ 18 के मुताबिक, सुमावली विधानसभा क्षेत्र के चौरी गांव में कुछ लोगों ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के ये लोग फरार हो गए।

28 Nov 2018, 3:12 PM

मध्य प्रदेश में दोपहर 2 बजे तक 34.99 फीसदी मतदान दर्ज

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर दोपहर 2 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 2 बजे तक 34.99 फीसदी मतदान हुआ है।


28 Nov 2018, 2:27 PM

मध्य प्रदेश: मुरैना-दिमनी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पर हमला, बीजेपी के पोलिंग एजेंट हमले का आरोप

मध्य प्रदेश के मुरैना-दिमनी विधानसभा के जोहा गांव में एक मतदाता पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि मतदाता पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट पर हमला किया है। मतदाता को गंम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

28 Nov 2018, 2:15 PM

मिजोरम: कावथाह में 106 साल के बुजुर्ग मतदाता ने किया मतदान


28 Nov 2018, 1:38 PM

मिजोरम में 1 बजे तक 49 और मध्य प्रदेश में 28 फीसदी मतदान

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। यहां पर 1 बजे तक 49 फीसदी मतदान हुआ है।

वहीं मध्य प्रदेश में 1 बजे तक 28 फीसदी मतदान की खबर है। खबरों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 70 जगहों पर ईवीएम में खराबी की वजह से मशीनें बदली गई हैं।

28 Nov 2018, 1:33 PM

'एमपी में जिन जगहों पर ईवीएम में खराबी आई, वहां समयसीमा बढ़ाने पर अधिकारी लेंगे फैसला'

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत ने कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जिन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत आई है उन मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारी समयसीमा बढ़ाने को लेकर फैसला लेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट में खराबी की शिकायत आई है। ईवीएम और वीवीपैट में खराबी की शिकायत के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत की थी, साथ ही मतदान की समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी। कांग्रेस की इसी मांग पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रतिक्रिया दी है।


28 Nov 2018, 1:22 PM

मध्य प्रदेश: भिंड में मतदान केंद्र पर फिर बवाल, दो पक्ष भिड़े, पोलिंग एजेंट घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में मतदान केंद्र पर फिर बवाल हुआ है। खबरों के मुताबिक, ईवीएम को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प में पोलिंग एजेंट घायल हो गया है।

28 Nov 2018, 1:08 PM

मध्य प्रदेश: शिवपुरी-कोलारस विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

मध्य प्रदेश के शिवपुरी-कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एडवारा में कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़ गए हैं। कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।


28 Nov 2018, 1:00 PM

मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान बवाल, लहार और भिंड में उपद्रवियों ने ईवीएम में की तोड़फोड़

मध्य प्रदेश के लहार में 2 मतदान केंद्रों पर उपद्रवियों ने कब्जा कर लिया है। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने ईवीएम में तोड़फोड़ के साथ और तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़ की है। वहीं भिंड में मतदान बूथ पर कब्जे की कोशिश साथ ही ईवीएम को तोड़े जाने की खबर है।

28 Nov 2018, 12:28 PM

मध्य प्रदेश में जहां ईवीएम खराब हुई वहां दोबारा मतदान हो: कमलनाथ

मध्य प्रदेश में ईवीएम की खराबी की खबर के बाद इस पर राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जहां ईवीएम खराब हुई है वहां दोबारा चुनाव कराया जाए।


28 Nov 2018, 12:25 PM

मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान दर्ज

मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। विधानसभा की 230 सीटों पर 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान मतदान दर्ज किया गया है।

28 Nov 2018, 12:13 PM

मध्य प्रदेश: ईवीएम की खराबी के लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा

मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ईवीएम की खराबी की खबर के बाद इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने पत्र में चुनाव आयोग से मांग की है कि जिन जगहों पर ईवीएम में खराबी हाने से मतदान प्रभावित हुआ है उन जगहों पर मतदान का समय बढ़ाया जाए।


28 Nov 2018, 12:05 PM

मध्य प्रदेश: भिंड के मतदान केंद्र 120, 122 के सामने फायरिंग की खबर

मध्य प्रदेश के भिंड विधानसभा के मतदान केंद्र 120, 122 के सामने फायरिंग की गई है। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, मतदान को प्रभावित करने के मकसद से यह फायरिंग की गई है। फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए हैं।

28 Nov 2018, 11:43 AM

मिजोरम में सुबह 11 बजे तक 29 फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश के साथ मिजोरम में भी मतदान जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता घरों से निकल कर मतदान केंद्रों का रुख कर रहे हैं। मिजोरम में सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। सुबह 11 बजे तक यहा 29 फीसदी मतदान हुआ है।


28 Nov 2018, 11:35 AM

मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान 100 ईवीएम खराब होने की खबर

मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान 100 ईवीएम मशीनें खराब होने की खबर है। वहीं खराब ईवीएम मशीनों को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है।

28 Nov 2018, 11:32 AM

मध्य प्रदेश: चुनाव आयोग ने चुनाव अधिकारियों की मौत के बाद मुआवजे का ऐलान किया

मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान जिन तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हुई, उनके परिजनों के लिए चुनाव आयोग ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अधिकारियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।


28 Nov 2018, 11:29 AM

मध्य प्रदेश: सुबह 9 बजे तक 9 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज

मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 9.32 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।

28 Nov 2018, 11:25 AM

इंदौर में बग्घी पर सवार होकर वोट डालने जाते बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय


28 Nov 2018, 11:08 AM

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में डाला वोट, कहा, 11 दिसंबर को बनाएंगे सरकार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदान कर दिया है। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं आपको यह आश्वस करना चाहता हूं कि 11 दिसंबर जनता के आर्शीवाद से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।”

ग्वालियर में वोट डालने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य के लोगों से ज्यादा-ज्यादा मतदान की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मध्य प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए मैंने अपना मत डाल दिया है। आप भी जरूर डाले- आपका वोट आपकी आवाज है।”

28 Nov 2018, 10:52 AM

मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ईवीएम खराब, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की खबर के बाद कांग्रेस ने विरोध जताया है। ईवीएम खराब होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया है। ईवीएम और वीवीपैट में खराबी के बाद राज्य में कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट की मशीनें बदली भी गई हैं।


28 Nov 2018, 10:36 AM

मध्य प्रदेश: मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी पर लगे 3 अधिकारियों की मौत

मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी पर लगे 3 अधिकारियों की हार्ट अटैक की वजह से मौत है। इनमें एक अधिकारी गुना में और दो अधिकारी इंदौर में चुनावी ड्यूटी पर लगे हुए थे।

28 Nov 2018, 10:22 AM

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में 101 साल की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया


28 Nov 2018, 10:01 AM

भोपाल में बीजेपी के पोलिंग एजेंट के पास से प्रचार सामग्री जब्त, एक व्यक्ति हिरासत में

मध्य प्रदेश के भोपाल में बीजेपी के पोलिंग एजेंट के पास से पुलिस ने प्रचार सामग्री जब्त की है।पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। भोपाल के सेंट मैरी पोलिंग बूथ के पास बीजेपी का पोलिंग बूथ एजेंट प्रचार सामग्री लेकर घूम रहा था। पोलिंग एजेंट प्रचार सामग्री के साथ मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में था।

28 Nov 2018, 10:08 AM

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में डबरा के पोलिंग बूथ नंबर 178 पर मतदान शुरू

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा के पोलिंग बूथ नंबर 178 पर दोबारा मतदान शुरू हो गया है। यहां पर ईवीएम आई खराबी की वजह से मतदान रुका हुआ था।


28 Nov 2018, 9:54 AM

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों पर जताया संदेह

मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के खराब होने की खबर के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इन मशीनों पर संदेह जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जो मशीन खराब होती है और जो उसके स्थान पर बदली जाती है उनके नम्बर जरूर नोट कर लें। जो नई मशीन आती है उसे वोटिंग चालू करने के पूर्व 50-100 वोट डाल कर चेक जरूर करें।”

28 Nov 2018, 9:36 AM

मिजोरम की 40 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 15 फीसदी मतदान दर्ज


28 Nov 2018, 9:34 AM

मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट खराब होने के बदला गया

मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ईवीएम वीवीपैट में खराबी आने के बाद उन्हें बदला गया है। उज्जैन में 2 ईवीएम, अलीराजपुर में 11 वीवीपैट और बुरहानपुर में 5 वीवीपैट महीने बदली गई हैं।

28 Nov 2018, 9:28 AM

मध्य प्रदेश: मतदान के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पार्टी की जीत का दावा किया


28 Nov 2018, 9:16 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में पहली बार कई महिला मतदाताओं ने किया मतदान

28 Nov 2018, 9:12 AM

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के लोगों से मतदान की अपील की

मध्य प्रदेश में मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मध्य प्रदेश के मतदाताओं से विनम्र आग्रह। वोट प्रजातंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। आज अपना वोट जरूर डालें क्योंकि, ‘वक्त है बदलाव का’। आइये, सच को स्वीकारें, नफरत को नकारें, वादा निभाएं, हाथ बढ़ाएं, हर घर खुशहाली लाएं, मध्य प्रदेश में लोगों की सरकार बनाएं।”

राहुल गांधी ने मिजरोम के मतदाताओं से भी घर से निकल ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।


28 Nov 2018, 9:05 AM

मिजोरम: कन्हमुन में मतदान के बाद मतदान चिन्ह दिखाती बुजुर्ग महिला

28 Nov 2018, 8:55 AM

मध्य प्रदेश: बुधनी के जैत गांव में परिवार के साथ शिवराज सिंह चौहान ने मतदान किया

मध्य प्रदेश के बुधनी के जैत गांव में परिवार के साथ शिवराज सिंह चौहान ने मतदान कर दिया है। मतदान के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सबसे पहले मतदान, फिर दूसरे काम। हमने अपने पैतृक गांव जैत में सुबह ही मताधिकार का उपयोग कर लिया। आप लोग भी अपने परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों के साथ निकलें और मतदान करें। दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित भी करें।”


28 Nov 2018, 8:48 AM

मध्य प्रदेश: यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में किया मतदान

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में यशोधरा राजे सिंधिया ने मतदान कर दिया है। वे यहां से बीजेपी की प्रत्याशी हैं। शिवराज सिंह चौहान की मौजूदा सरकार में वे मंत्री भी हैं।

28 Nov 2018, 8:43 AM

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने डाला वोट


28 Nov 2018, 8:37 AM

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में डबरा के पोलिंग बूथ नंबर 178 पर ईवीएम खराब

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डबरा के पोलिंग बूथ नंबर 178 पर ईवीएम में खराबी आ गई है। यहां पर ईवीएम काम नहीं कर रहा है।

28 Nov 2018, 8:33 AM

मिजोरम: कन्हमुन में मतदान केंद्र के बाहर वोटिंग के लिए लाइन में खड़े मतदाता

मिजोरम के मामित जिले के कन्हमुन में मतदान के केंद्र के बाहर वोटिंग के लिए बड़ी संख्या में लाइन में मतदाता खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।


28 Nov 2018, 8:29 AM

मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान जारी

मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान जारी है। आइजोल में मतदान के बाद पोलिंग बूथ के बाहर मतदाता।

28 Nov 2018, 8:15 AM

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा के हनुमान मंदिर में कमलनाथ ने पूजा की


28 Nov 2018, 8:12 AM

मध्य प्रदेश के लोगों में मुझे पूरा भरोसा: कमलनाथ

मध्य प्रदेश में मतदान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की जीत पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हमें राज्य के लोगों पर पूरा भरोसा है। राज्य के सरल और निर्दोष लोग हैं, जिन्हें सम्बे समय से ठगा गया है।

28 Nov 2018, 8:09 AM

मध्य प्रदेश विधानसभा की 227 सीटों पर भी वोटिंग शुरू

मध्य प्रदेश विधानसभा की 227 सीटों पर भी सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया है। 227 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं जिन नक्सल प्रभावित तीन सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी, उन सीटों पर दोपहर 3 बजे तक ही वोटिंग होगी। इसके अलावा मिजोरम की कुल 40 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।


28 Nov 2018, 8:02 AM

मतदान से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की

मतदान से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ बुधनी में नर्माद के घाट पर पूजा-अर्चना की।

28 Nov 2018, 7:59 AM

मध्य प्रदेश विधानसभा की 227 सीटों पर थोड़ी देर में मतदान शुरू होगा


28 Nov 2018, 12:06 AM

मध्य प्रदेश की 3 मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान शुरू, एमपी की 227 सीटों पर 8 बजे से वोटिंग

मध्य प्रदेश और मिजोरम में विधानसभा के लिए आज मतदान है। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से नक्सल प्रभावित तीन सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। तीनों सीटों पर दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 227 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। राज्य में मतदान के लिए 65 हजार 341 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

वहीं मिजोरम की 40 सीटों पर भी सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर 2907 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मतदाताओं की बात करे तो प्रदेश में कुल 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार मतदाता हैं। इनमें 2 करोड़ 63 लाख 13 हजार पुरूष और 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा 1 हजार 389 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसके साथ ही इसमें 62,172 सेवारत मतदाता हैं, जो कि डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांता राव ने कहा कि चुनाव कार्य के लिए राज्य में कुल 3,00,782 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए गए हैं। जबकि सुरक्षाबलों की 650 कंपनियों की तैनाती की गई है। इनमें 45,904 महिला कर्मचारी शामिल हैं। पोलिंग बूथों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ-साथ 160 मतदान केंद्रों पर सिर्फ दिव्यांग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये बूथ पूरी तरह से दिव्यांग कर्मचारी के जिम्मे है। इसके अलाव 3046 मतदान केंद्र सिर्फ महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। जबकि 17 हजार मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

मध्य प्रदेश चुनाव में प्रमुख सीटें जिस पर सबकी नजर है:

  • बुधनी: शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी) के खिलाफ अरुण यादव (कांग्रेस)
  • भोपाल उत्तर: फातिमा रसूल सिद्दीकी (बीजेपी) के खिलाफ आरिफ अकील (कांग्रेस)
  • बुरहानपुर: अर्चना चिटणीस (बीजेपी) के खिलाफ रवींद्र महाजन (कांग्रेस)
  • महू (डॉ. अंबेडकरनगर): उषा ठाकुर (बीजेपी) के खिलाफ अंतर सिंह दरबार (कांग्रेस)
  • छिंदवाड़ा: चौधरी चंद्रभान सिंह (बीजेपी) के खिलाफ दीपक सक्सेना (कांग्रेस)
  • होशंगाबाद: विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा (बीजेपी) के खिलाफ सरताज सिंह (कांग्रेस)
  • इंदौर: आकाश विजयवर्गीय (बीजेपी) के खिलाफ अश्विन जोशी (कांग्रेस)
  • राघोगढ़: भूपेंद्र रघुवंशी (बीजेपी) के खिलाफ जयवर्धन सिंह (कांग्रेस)
  • शिवपुरी: यशोधरा राजे सिंधिया (बीजेपी) के खिलाफ सिद्धार्थ लाडा (कांग्रेस)
  • दतिया: नरोत्तम मिश्रा (बीजेपी) के खिलाफ राजेंद्र भारती (कांग्रेस)
  • गोविंदपुरा: कृष्णा गौड़ (बीजेपी) के खिलाफ गिरीश शर्मा (कांग्रेस)

मिजोरम विधानसभा की सभी 40 सीटों पर राज्य के 7.70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1987 में एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से मिजोरम में कांग्रेस और मिजोरम नेशनल पार्टी (एमएनएफ) सत्ता में है। दिलचस्प यह है कि तब से लेकर आज तक कोई भी पार्टी राज्य में दो बार से अधिक सरकार नहीं बना सकी है।

मिजोर में कांग्रेस और मुख्य विपक्षी एमएनएफ ने 40-40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं, जबकि बीजेपी 39 सीटों पर मैदान में है। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */