मध्य प्रदेश में 15 मई तक लॉकडाउन, कोरोना चेन तोड़ने के लिए सबकुछ बंद करने का शिवराज का ऐलान

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शिवराज सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस बार सबकुछ बंद करना होगा।

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 15 मई तक के लिए सब कुछ बंद कर दिया गया है। 'जनता कर्फ्यू' का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से आह्वान करते हुए कहा है कि कोरोना मानवता पर बड़ा संकट है। कोरोना को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय संक्रमण की चेन तोड़ना है। यह कार्य सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है। हम लंबे समय तक बंद नहीं रख सकते, जन-जीवन सामान्य भी करना है। इसलिए आगामी 15 मई तक सब कुछ बंद कर दें। जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें और संक्रमण की चेन तोड़ दें। शादी विवाह आगे बढ़ा दें। जिस गांव में एक भी कोरोना मरीज है, वहां मनरेगा के कार्य बंद कर दें। मुख्यमंत्री चौहान ने इस कार्य में सभी के सहयोग की अपील की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना को समाप्त करने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर में 'किल कोरोना' अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान कर उनका तुरंत इलाज प्रारंभ किया जा रहा है, शहरी क्षेत्रों में कोविड सहायता केंद्र बनाए जाकर वहां जांच, मेडिकल किट वितरण आदि की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार गरीब, आम आदमी, मध्यमवर्गीय व्यक्तियों को भी कोरोना का निशुल्क इलाज तुरंत उपलब्ध कराएगी। इसके लिए सरकार कल से ही योजना प्रारंभ कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पैकेज घोषित किया जा रहा है। निजी अस्पतालों के साथ सरकार अनुबंध करेगी। सीटी स्कैन आदि जांचें भी निरूशुल्क होंगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia