मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार  

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता बाबूलाल गौर का यहां एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। वे 89 वर्ष के थे। मंगलवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता बाबूलाल गौर का यहां एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। वे 89 वर्ष के थे। मंगलवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "श्री बाबूलाल गौर जी ने कई दशकों तक जनता की सेवा की। जन संघ के समय से वे हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे थे। एक मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई प्रयास किए।" उन्होंने कहा, "उनके निधन पर दुख हुआ। उनके परिवार तथा समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

7 अगस्त को भी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज जारी था। उन्हें शुरू में घबराहट महसूस हुई जिसके तुरंत बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की थी। उनके अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करके बाबूलाल गौर के जल्दी ठीक होने की कामना की थी।

बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। गौर का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के नौगीर गांव में दो जून 1930 को हुआ था। वे साल 1946 से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे। वे भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य भी रहे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 21 Aug 2019, 10:10 AM