मध्य प्रदेश: कमलनाथ कैबिनेट का हुआ गठन, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने भोपाल के राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश में कमलनाथ मंत्रिमंडल के लिए 28 विधायकों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इन 28 मंत्रियों में 13 कैबिनेट मंत्री हैं, वहीं 15 राज्य मंत्री हैं। 13 कैबिनेट में से पांच को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। टीम कमलनाथ में एक निर्दलीय के अलावा दो महिलाओं, एक मुस्लिम को भी मंत्री बनाया गया है।कमलनाथ ने आज शाम 5 बजे पहली कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। यह बैठक अनौपचारिक होगी।

इन्होंने ली मंत्रीपद की शपथ:

  • तरुण भनोट (जबलपुर वेस्ट से विधायक)
  • सचिन यादव, (कसरावद से विधायक)
  • निर्दलीय प्रदीप जायसवाल, (वारासिवनी से विधायकर)
  • निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा, (बुराहनपुर से विधायक)
  • प्रियव्रत सिंह, (खिलचीपुर से विधायक)
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया, (बमोरी से विधायक)
  • प्रद्युम्न तोमर, (ग्वालियर से विधायक)
  • कमलेश्वर पटेल, (सिंहावल से विधायक)
  • पीसी शर्मा, (भोपाल मध्य)
  • उमंग सिंघार, (गंधवानी से विधायक)
  • जीतू पटवारी, (राउ से विधायक)
  • हर्ष यादव, (देवरी से विधायक)
  • जयवर्धन सिंह, (राघोगढ़ से विधायक)
  • सुखदेव पांसे, (मुलताई से विधायक)
  • प्रभुराम चौधरी, (सांची से विधायक)
  • ओंकार सिंह मरकाम, (डिंडोरी से विधायक)
  • इमरती देवी- (डबरा से विधायक)
  • गोविंद सिंह राजपूत, (सुरखी से विधायक)
  • तुलसी सिलावट- (सांवेर से विधायक)
  • लाखन सिंह यादव, (भितरवार सीट से विधायक)
  • बाला बच्चन – (राजपुर से विधायक)
  • बृजेंद्र सिंह राठौर- (पृथ्वीपुर से विधायक)
  • आरिफ अकील- (भोपाल उत्तर से विधायक)
  • डॉक्टर गोविंद सिंह- (लहार से विधायक)
  • हुकुम सिंह कराड़ा- (शाजापुर से विधायक)
  • सज्जन वर्मा- (सोनकच्छ से विधायक)
  • विजयलक्ष्मी साधो- (महेश्वर से विधायक)

बता दें कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 6 दिन बाद 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ अकेले ली थी। विधानसभा का सत्र 7 जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे, जो कि सदन का वरिष्ठ नेता होता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia