MP में फिर बवाल, नीमच में दो समुदायों में भिड़ंत के बाद आगजनी-पथराव, धारा 144 लागू, सभी को घरों में रहने की हिदायत
SP सूरज वर्मा ने बताया, "दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बदमाशों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को घरों में रहने की हिदायत दी गई।"

मध्य प्रदेश के नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने को दो पक्षों की आपस में भिड़त हो गई। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया है कि भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। पुलिस को उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने धारा 144 लगा दी है।
दरअसल, यह पूरा विवाद समुदाय नीमच शहर के पुरानी कचहरी इलाके में आपस में हुआ। जहां दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दोनों पक्ष में पहले तो जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद तनाव बढ़ने लगा और दोनों गुट एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी और आगजनी करने लगे। बताया जाता है कि इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई और वाहनों में आग लगाई गई। हंगामें के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
SP सूरज वर्मा ने बताया, "दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बदमाशों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को घरों में रहने की हिदायत दी गई।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 17 May 2022, 9:46 AM
