मध्य प्रदेशः मऊगंज हिंसा मामले में कलेक्टर और एसपी का तबादला, संजय जैन को मिली जिले की जिम्मेदारी

मऊगंज के गड़रा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद में शनिवार को दोनों पक्षों में हिंसा भड़क गई थी। शांत कराने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घायल हो गए थे।

मऊगंज हिंसा मामले में कलेक्टर और एसपी का तबादला, संजय जैन को मिली जिले की जिम्मेदारी
मऊगंज हिंसा मामले में कलेक्टर और एसपी का तबादला, संजय जैन को मिली जिले की जिम्मेदारी
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश के मऊगंज में पिछले दिनों भड़की हिंसा के बाद प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। मऊगंज जिले के एसपी और कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है। अजय श्रीवास्तव की जगह अब संजय जैन मऊगंज के नए कलेक्टर होंगे। मऊगंज में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि कई अधिकारी घायल हो गए थे।

इसी घटना को लेकर मऊगंज के नए कलेक्टर के तौर पर अब संजय जैन की नियुक्ति की गई है। अजय श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश शासन के लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही, वे राज्य परिसंपत्ति कंपनी के अपर प्रबंध संचालक भी होंगे। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इसके अलावा, अजय श्रीवास्तव को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों में सुधार और गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


बता दें कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि कई अधिकारी घायल हो गए थे। मामला रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव का था, जहां गड़रा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण एक युवक को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। शनिवार को दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद इस विवाद ने उस समय और तूल पकड़ लिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिसमें एएसआई रामगोविंद गौतम की मौत हो गई। इसके अलावा थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।


इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना रविवार को गड़रा गांव गए। घटनास्थल से लौटने के बाद मंत्री पटेल ने संवाददाताओं से बताया कि अब स्थिति सामान्य है। इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia