एमपी: बीजेपी विधायक का विवादित बयान, महिलाओं से कहा, बांझ रहें, लेकिन असंस्कारी बच्चे को जन्म न दें

मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्या ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाएं बांझ रहे, लेकिन ऐसे बच्चे को जन्म न दें जो संस्कारी न हों और समाज में विकृति पैदा करते हों।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्या ने महिलाओं को नसीहत देते हुए एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं बांझ रहे, लेकिन ऐसे बच्चों को जन्म न दें जो संस्कारी न हों और समाज में विकृति पैदा करते हों। पन्नालाल शाक्या ने 13 मई को एक कार्यक्रम में शिवराज सरकार की योजनाओं की तारीफ की, और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह बयान दिया।

बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गलत नीतियां बनाने वाले नेताओं ने जन्म लिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाक्या ने कहा, “महिलाएं बांझ रहें, लेकिन ऐसे बच्चों को जन्म न दें जो संस्कारी न हों।”

यह पहील बार नहीं है जब बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्या ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वे कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि लड़कियों को ब्वॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि लड़कियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं उसका कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। पन्नालाल ने यह बयान शासकीय कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान दिया था।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर भी शाक्या ने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था, “विराट कोहली ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन वह विवाह संस्कार करवाने के लिए विदेश चले गए। उन्हें विवाह संस्कार कराने के लिए भारत में कोई जगह नहीं मिली। भारत इतना अछूत है।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 14 Jun 2018, 9:08 AM