मध्य प्रदेश: जीतू पटवारी बोले- किसानों की समस्या को लेकर मुंबई-आगरा हाईवे पर करेंगे जाम
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य के किसानों के साथ सरकार लगातार धोखा कर रही है और जो अब तक किया है वह छुपा भी नहीं है।

मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस की राज्य इकाई नहीं गुरुवार सात मई को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने जा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीत पटवारी का आरोप है कि राज्य के किसानों को गेहूं और धान का उचित दाम नहीं मिल रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के किसानों के साथ सरकार लगातार धोखा कर रही है और जो अब तक किया है वह छुपा भी नहीं है। राज्य में किसानों से 2625 रूपए प्रति क्विंटल में गेहूं खरीदा जा रहा है जबकि बीजेपी ने 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था।इस बार एक सौ लाख मीट्रिक टन ही खरीदा जाएगा जबकि राज्य में 245 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ है।
इस तरह 145 लाख मीट्रिक टन गेहूं कहां जाएगा और उसके भावांतर के अंतर को सरकार को देना चाहिए। सवाल यही है कि जिन किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा, तो क्या इन किसानों ने अपराध किया था। पटवारी ने कहा एक तरफ जो गेहूं खरीदी में हो रहा है वही स्थिति धान की खरीदी में हुआ है, किसानों को खाद के लिए भी परेशान होना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं कृषि उपकरण की जिम्मेदारी जिस मंत्री के पास है उसके भ्रष्टाचार के 100 मामले एक साथ निकलने हैं। कुल मिलाकर राज्य सरकार किसानों से बदला ले रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने आगे कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सात मई को कांग्रेस चक्का जाम करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को परेशानी न हो इसलिए सिर्फ मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर ही चक्का जाम किया जाएगा। एक मार्ग का यह चक्का जाम पूरे प्रदेश के किसानों की आवाज होगी। इस आंदोलन के जरिए सरकार को जागना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि आखिर मोदी गारंटी का हुआ क्या है।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
