मध्य प्रदेश: सागर में एक परिवार पर जानलेवा हमला, महिला और उसके 2 बेटों की मौत, पति की हालत गंभीर

पुलिस ने बतया कि सागर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में अज्ञात लोगों ने भूरा आदिवासी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह हमला तब किया गया, जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक महिला और उसके दो बेटों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई, वहीं महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बंडा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) संतोष डेहरिया ने रविवार को कहा कि शाहगढ़ थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में अज्ञात लोगों ने भूरा आदिवासी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह हमला तब किया गया, जब सभी सो रहे थे।

डेहरिया के अनुसार, इस हमले में भूरा की पत्नी सपना और उनके दो बेटों दोउ और सूरज की मौत हो गई, जबकि भूरा की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia