मध्य प्रदेश: झाबुआ में रेल हादसा, राजधानी एक्सप्रेस से टकराया ट्रक, दो डिब्बे पटरी से उतरे
रेल मंत्रालय के मीडिया और कॉरपोरेट संचार निदेशक राजेश दत्त बाजपेई ने बताया कि यह घटना गुरुवार को सुबह लगभग 6.44 बजे उस समय हुई, जब एक ट्रक क्रॉसिंग गेट को तोड़ते हुए हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के बी7 और बी8 डिब्बों से जा टकराया।

मध्य प्रदेश के झाबुआ में थांदला के पास बड़ा रेल हादसा टल गया है। यहां पर ट्रक के साथ टक्कर में दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी है।
रेल मंत्रालय के मीडिया और कॉरपोरेट संचार निदेशक राजेश दत्त बाजपेई ने बताया कि यह घटना गुरुवार को सुबह लगभग 6.44 बजे उस समय हुई, जब एक ट्रक क्रॉसिंग गेट को तोड़ते हुए हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के बी7 और बी8 डिब्बों से जा टकराया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से क्रॉसिंग गेट को तोड़ते हुए ट्रक, टेन से जाकर टकरा गया। घटना के बाद जीआरपी और रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेलवे ट्रैक को ठीक कर डिब्बों को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं हादसे की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 Oct 2018, 9:35 AM
