मध्य प्रदेशः महिला किसान ने हेलीकॉप्टर के लिए बैंक से मांगा कर्ज, राष्ट्रपति से लगाई दिलाने की गुहार

मामला मंदसौर जिले के शामगढ़ तहसील का है। यहां के आगर गांव की रहने वाली बसंती बाई की बोरखेड़ा में खेती की भूमि है, मगर पड़ोसी ने खेत तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। इसके चलते कृषि यंत्रों और मवेशी आदि को खेत तक ले जाना मुश्किल हो गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक रोचक मामला सामने आया है, यहां की एक महिला किसान सरकारी मशीनरी के रवैए से हार मान गई, क्योंकि पड़ोसी ने उसके खेत जाने का रास्ता बंद कर दिया है और कहीं से मदद नहीं मिल रही है, तो उसने थक हारकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुहार लगाई है कि खेत तक आने-जाने के लिए किसी बैंक से हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए कर्ज दिला दें।

यहा मामला मंदसौर जिले के शामगढ़ तहसील का है। यहां के आगर गांव की रहने वाली बसंती बाई की बोरखेड़ा में खेती की भूमि है, मगर पड़ोसी ने खेत तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। इसके चलते कृषि यंत्रों और मवेशी आदि को खेत तक ले जाना मुश्किल हो गया है।

महिला ने बताया कि इसकी वजह से खेती के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। रास्ता खुलवाने के लिए तहसीलदार से लेकर भोपाल तक के अधिकारियों को बसंती बाई ने अपनी शिकायत भेजी, मगर कहीं से कोई नतीजा नहीं निकला।

अंततः सरकारी मशीनरी के रवैए से हारकर बसंती ने राष्ट्रपति को ही पत्र लिख दिया। इसमें उन्होंने कहा है कि खेत तक जाने के लिए और मवेशी और कृषि यंत्र ले जाने के लिए उसे किसी बैंक से हेलीकॉप्टरके लिए कर्ज और हेलीकॉप्टर का लायसेंस भी दिला दें।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia