मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बदला एक और जगह का नाम, नसरुल्लागंज का नाम हुआ भेरूंदा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों नाम बदलने की घोषणा की थी। नसरुल्लागंज कभी भोपाल रियासत का हिस्सा हुआ करता था और नवाब परिवार के सदस्य का नाम नसरुल्ला खां था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक और जगह का नाम बदल दिया है। राजधानी भोपाल के करीब स्थित नसरुल्लागंज का नाम बदल दिया गया है और अब इसे भेरुंदा के नाम से पहचाना जाएगा। भेरुंदा सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का नाम अब भेरुंदा कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों नाम बदलने की घोषणा की थी। नसरुल्लागंज कभी भोपाल रियासत का हिस्सा हुआ करता था और नवाब परिवार के सदस्य का नाम नसरुल्ला खां था। भोपाल की बेगम सुल्तान के दो बेटे थे और उन्होंने बड़े बेटे नसरुल्लाह खां को जिस इलाके की जागीर सौंपी थी, उसका नाम नसरुल्लागंज रखा गया। अब इस नसरुल्लागंज को नई पहचान मिल गई है।

ज्ञात हो कि इससे पहले राज्य सरकार ने होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया, तो वहीं भोपाल स्थित इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर हो गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia