महाकुंभ: मकर संक्रांति पर अखाड़ों के साधु-संतों ने किया अमृत स्नान

पहला अमृत स्नान कई मायनों में खास है। यह सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम क्षेत्र में पहले बड़े ‘स्नान’ के एक दिन बाद हुआ। महाकुम्भ में विभिन्न संप्रदायों के संतों के 13 अखाड़े भाग ले रहे हैं।

फोटो: PTI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने आज महाकुंभ मेले में अमृत स्नान किया। मकर संक्रांति पर सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने अमृत स्नान किया।

पहला अमृत स्नान कई मायनों में खास है। यह सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम क्षेत्र में पहले बड़े ‘स्नान’ के एक दिन बाद हुआ। महाकुंभ में विभिन्न संप्रदायों के संतों के 13 अखाड़े भाग ले रहे हैं। आज सुबह 8:30 बजे तक 1 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। आज लोक आस्था के महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में प्रथम अमृत स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालु जनों का अभिनंदन!।’’

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 14 Jan 2025, 10:31 AM