'गालीबाज' श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज की महापंचायत, BJP MP महेश शर्मा ने जताई हिंसा की आशंका, पुलिस को लिखा पत्र

बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने चिट्ठी में यह भी कहा है कि इस संगठन की कुछ गतिविधियां संदिग्ध और विकृत उद्देश्य से प्रेरित हैं। ऐसे में उनके अस्पतालों और घर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला से अभद्रता करने वाले ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आज (रविवार) नोएडा में त्यागी समाज महापंचायत का आयोजन कर रहा है। इसे लेकर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कमिश्नर आलोक कुमार को एक चिट्ठी लिखकर हिंसात्मक गतिविधियों की आशंका जताई है। सांसद महेश शर्मा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि एक संगठन द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल कुछ असामाजिक तत्व हिंसात्मक घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और उनके घर पर कोई घटना हो सकती है।

महेश शर्मा ने चिट्ठी में यह भी कहा है कि इस संगठन की कुछ गतिविधियां संदिग्ध और विकृत उद्देश्य से प्रेरित हैं। ऐसे में उनके अस्पतालों और घर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

नोएडा के सेक्टर 110 स्तिथ रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली त्यागी महापंचायत में कई राज्यों के हजारों लोगों के आने की संभावना है। यही वजह है कि पुलिस ने भी पूरे इलाके में सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia