मराठा आंदोलन: 21 साल के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड लेटर में लिखा, बीएससी करने पर भी नहीं मिली नौकरी

औरंगाबाद में युवक की खुदकुश के बाद सैंकड़ों की तादाद में लोग जालना रोड पर जमा हो गए और जमकर प्रदर्शन किया। मराठा समुदाय के लोग पिछले दो हफ्तों से आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान अब तक करीब 6 युवक खुदकुशी कर चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भले ही मराठा समुदाय को आरक्षण देने का आश्वासन दे दिया हो, लेकिन नौकरी नहीं मिलने से मराठा समुदाय के युवा आहत हैं। यही वजह है कि वे लगातार खुदकुशी की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। औरंगाबाद में गुरुवार को उमेश आत्माराम इंडाईत नाम के एक और युवक ने फंखे से लटकर खुदकुशी कर ली। 21 साल के उमेश के शव के पास से एक सुसाइड लेटर मिला है। ससाइड लेटर में उमेश ने लिखा है कि बीएससी करने के बाद भी मुझे नौकरी नहीं मिली, मैं मराठा हूं।

युवक की खुदकुश के बाद सैंकड़ों की तादाद में लोग औरंगाबाद के जालना रोड पर जमा हो गए और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतले फूंके और पत्थरबाजी भी की। वहीं पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद शहर में हालात शांतिपूर्ण हैं। मराठा समुदाय के लोग पिछले दो हफ्तों से आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान अब तक करीब 6 युवक खुदकुशी कर चुके हैं।

गुरुवार, 2 अगस्त को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय के नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद एक दस्वेज पर दोनों पक्षों की ओर से हस्ताक्षर भी किए गए थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सरकार माराठा आरक्षण की मांग के साथ है, और नियमों के अनुसार मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाएगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia