महाराष्ट्र: रत्नागिरी में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 4 लोगों की मौत, कई घायल, 40-50 लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक केमिकल फैक्ट्री में बड़े धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इसमें 4 लोगों की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिस दौरान यह हादसा हुई हुई उस समय फैक्ट्री में 40 से 50 लोग फंसे हुए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

विनय कुमार

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि खेड इलाके की एक फैक्ट्री में शनिवार को ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 से 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर 40 से 50 लोगों के फंसे होने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि कंपनी में ब्लास्ट सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। जिसके बाद आग लग गई। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हुई है। बॉयलर का धमाका इतनी तेज था कि आसपास के तकरीबन 5 किलोमीटर में इसकी आवाज सुनाई दी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 20 Mar 2021, 12:57 PM
/* */