Maharashtra Election Results 2019 LIVE: महाराष्ट्र-हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस बोली- जनादेश स्वीकार, हुई बीजेपी की नैतिक हार

महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि हम जनादेश का सम्मान से स्वीकार करते हैं और कहना चाहते हैं कि भाजपा की नैतिक हार हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शासन का दुरुपयोग किया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

नागपुर दक्षिण-पश्चिम से जीते के बाद सीएम फडणवीस ने लिया सर्टिफिकेट

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर की दक्षिण-पश्चिम विधनसभा सीट से जीत गए हैं। शाम में उन्होंने अधिकारियों से अपनी जीत का सर्टिफिकेट लिया। फडणवीस तीसरी बार इस सीट से चुनवा जीते हैं।

विधानसभा चुनाव के नतीजे उत्साहजनक : कांग्रेस

कांग्रेस ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों को उत्साहजनक करार दिया है और कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को ‘दबाने’ के प्रयास पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह कांग्रेस और देश के लिए उत्साहजनक नतीजे हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, तो इस पर लोगों द्वारा सवाल पूछा जाना चाहिए और यही महाराष्ट्र और हरियाणा में हुआ है।”

चुनाव परिणाम पर पीएम मोदी बोले- दिवाली से पहले जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली से पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने बीजेपी के प्रति जो विश्वास जताया है, उसका मै उनका अभिनंदन करता हूं।


हरियाणा-महाराष्ट्र की जनता को बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद देता हूं: अमित शाह

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम पर अमित शाह ने कहा कि मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। दोनों राज्यों की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को चरितार्थ करते हुए 5 साल काम किया।

बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते पीएम मोदी


दिल्ली: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पीएम मोदी बोले- जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों आने के बाद पीएम मोदी ने दोनों राज्यों के जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद, जिन्होंने आपार प्रेम दिया। महाराष्ट्र की प्रगति की दिशा में हमारा काम जारी है। मैं, बीजेपी, शिवसेना और हमारे पूरे एनडीए परिवार के हर कार्यकर्ता को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सलाम करते हैं।


एनसीपी नेता अजित पवार बारामती से चुनाव जीते

जनादेश स्वीकार, हुई बीजेपी की नैतिक हार- कांग्रेस

कांग्रेस ने महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि हम जनादेश का सम्मान से स्वीकार करते हैं और कहना चाहते हैं कि बीजेपी की नैतिक हार हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शासन का दुरूप्योग किया। असल मुद्दे पर बात नहीं हुई।


महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए नितिन गडकरी ने फडणवीस, शाह और मोदी को दी बधाई

जीत के बाद आदित्य ठाकरे बोले - मैं खुश हूं कि लोगों ने इतनी बड़ी जीत से नवाजा


महाराष्ट्र: वर्ली सीट से जीते आदित्य ठाकरे, कलेक्ट किया विनिंग सर्टिफिकेट

बेटे के चुनाव जीतने पर उद्धव ठाकरे बोले- मुझे गर्व है


शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव जीते

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर मतगणना जारी है। बीजेपी की हालत ठीक नहीं है। हालांकि रुझानों में फिलहाल बीजेपी सयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने के आकंड़े तक पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 122 सीटों पर जीत मिली थी। शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी। एनसीपी के खाते में 41 सीटे गई थीं।

रुझान- ये है ताजा अपडेट:

महाराष्ट्र:

बीजेपी 102

शिवसेना 56

कांग्रेस 46

एनसीपी 54

अन्य 31


मुंबई: सीएम देवेंद्र फडणवीस बीजेपी दफ्तर पहुंचे

दिल्ली: पीएम मोदी और अमित शाह पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव नतीजों पर खुशी जाहिर की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कहा, “मैंने ताजा रुझानों को नहीं देखा है, दोनों (हरियाणा और महाराष्ट्र) के नतीजों से वास्तव में खुश हूं। हम इस बात से भी खुश हैं कि यहां यूपी में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है।”

जनादेश बताता है कि लोग ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो बेहतर परिणाम देगा: सुप्रिया सुले

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, “आज देश में अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों का मुद्दा बड़ी चुनौतियां हैं। कोर मुद्दों को छोड़ दिया जा रहा है। यह जनादेश आपको स्पष्ट रूप से बताता है कि लोग किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो बेहतर परिणाम देगा।”


बीजेपी को बड़ा झटका, परली सीट से मंत्री पंकजा मुंडे हारीं चुनाव

महाराष्ट्र की परली सीट से बीजेपी की दिग्गज नेता पंकजा मुंडे हार गई हैं। उन्होंने एनसपी प्रत्याशी धनंजय मुंडे ने हरा दिया है। यहां से लगातार पंकजा मुंडे पीछे चल रही थीं।

कांग्रेस और सहयोगी दलों के साथ मिलकर बनाएंगे आगे की रणनीति: शरद पवार

एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, “एनसीपी-कांग्रेस और अन्य सहयोगी मिलकर तय करेंगे, भविष्य की रणनीति। हम शिवसेना के साथ नहीं जाएंगे।”


महाराष्ट्र: परली विधानसभा सीट पर पंकजा मुंडे पीछे

महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट से एनसीपी के के धनंजय मुंडे आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी की पंकजा मुंडे यहां से पीछे चल रही हैं।

मुंबई: बीजेपी दफ्तर में जश्न शुरू


शिवसेना संजय राउत बोले- हमारी सीटें इतनी कम नहीं, शिवसेना प्रमुख से मिलने जा रहा

नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से सीएम देवेंद्र फड़नवीस

नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सीएम देवेंद्र फड़नवीस 8398 मतों से आगे चल रहे हैं।


महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव के आधिकारिक रुझान

महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणन जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के मुताबिक, बीजेपी 101 निर्वाचन क्षेत्रों में, शिवसेना 64 निर्वाचन क्षेत्रों में, एनसीपी 52 निर्वाचन क्षेत्रों में और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र: रुझान में बीजेपी को बड़ा झटका, फडणवीस कैबिनेट के 6 मंत्री पीछे

महराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझान के मुताबिक, फिलहाल बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट के 6 मंत्री पीछे मतगणना में पीछे चल रहे हैं।


महाराष्ट्र: परली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पंकजा मुंडे पीछे

महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पंकजा मुंडे पीछे चल रही हैं।

महाराष्ट्र: कांग्रेस 40, एनसीपी 53 , बीजेपी 98 और शिवसेना 60 पर आगे

महाराष्ट्र में रुझान में कांग्रेस 40, एनसीपी 53, बीजेपी 98, शिवसेना 60 और अन्य 36 सीटों पर आगे चल रहे हैं।


महाराष्ट्र: सोलापुर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे

महाराष्ट्र के सोलापुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रणिती शिंदे आगे चल रही हैं। प्रणिती शिंदे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं।

महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आए

महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझान के मुताबिक, 171 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आगे है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 79 सीटों पर लीड कर रही है, इनमें 39 पर कांग्रेस और 36 पर एनसीपी आगे चल रही है।


बीजेपी के कोलाबा प्रत्याशी राहुल नरवेकर ने पार्टी की जीत का दावा किया

महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पंकजा मुंडे पीछे

महाराष्ट्र में बीजेपी प्रत्याशी पंकजा मुंडे पीछे चल रही है। महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट से पंकजा चुनाव लड़ रही हैं। यहां से वे 3 हजार वोटों से पिछड़ गई हैं।


मुंबई: वर्ली विधानसभा क्षेत्र शिवसेना के आदित्य ठाकरे 7020 वोटों से आगे

महाराष्ट्र: कांग्रेस 29 और एनसीपी 37 सीटों पर आगे

महराष्ट्र कांग्रेस और एनसीपी के लिए अच्छी खबर आ रही है। यहां पर कांग्रेस 29 और एनसीपी 37 सीटों पर आगे चल रही हैं। यानी दोनों पार्टियां की बढ़त को मिला दिया जाए तो 66 सीटों पर दोनों आगे चल रही हैं। वहीं बीजेपी 71 और शिवसेना 33 आगे चल रही हैं।


महाराष्ट्र: बीजेपी 70 और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे

महाराष्ट्र में शुरुआती रुझान में बीजेपी 70 और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र: 67 पर बीजेपी और उसके सहयोगी और 36 पर कांग्रेस और उसके सहयोगी आगे

महाराष्ट्र में शुरुताई रुझान के मुताबिक, बीजेपी, कांग्रेस आगे चल रही है। 67 सीटों बीजेपी और उसके सहयोगी और 36 पर कांग्रेस और उसके सहयोगी आगे चल रहे हैं।


मुंबई: कोलाबा में मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती जारी

महाराष्ट्र: 47 पर बीजेपी और 24 सीटों पर कांग्रेस आगे

महाराष्ट्र में शुरुआती रुझान आ गए हैं। यहां पर 47 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 24 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।


महाराष्ट्र: 17 सीटों पर बीजेपी और 6 सीटों पर कांग्रेस आगे

महाराष्ट्र में रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहां पर 17 सीटों पर बीजेपी और 6 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

महाराष्ट्र में पहला रुझान आया, 12 पर बीजेपी और दो सीटों पर कांग्रेस आगे

महाराष्ट्र में रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहां पर 12 सीटों पर बीजेपी और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।


मुंबई: कोलाबा में मतगणना जारी

288 सीटों पर मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएंगे रुझान


मुंबई: नतीजों से पहले बीजेपी दफ्तर में जश्न के लिए लड्डू तैयार

महाराष्ट्र: कोलाबा में काउंटिंग की तैयारी पूरी, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

महाराष्ट्र के कोलाबा में काउंटिंग की तैयारी पूरी हो गई। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।


मुंबई में मतगणना स्थल को सजाया गया, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

मुंबई में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना से पहले लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां पर मतगणना स्थल को सजाया गया है। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।

महाराष्ट्र की 288 सीटों के नतीजे आज होंगे घोषित, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ गई है। आज यह साफ हो जाएगा कि महाराष्ट्र में कौन सरकार बनाने जा रहा है। अब से कुछ ही देर बाद यानी सुबह 8 बजे से राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना होगी। राज्य में मतगणना ड्यूटी के लिए करीब 25 हजार कर्मियों की तैनाती की गई है। 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रदेश में 269 स्थानों पर मतगणना होगी। प्रदेश में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे, 61.13 फीसदी वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा कोल्हापुर की करवीर सीट पर 83.93 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि सबसे कम दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में 40.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।

महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 122 सीटों पर जीत मिली थी। शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी। एनसीपी के खाते में 41 सीटे गई थीं। वहीं, अन्य ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। नतीजों के बाद बीजेपी और शिवसेना ने सहयोगियों के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia