Maharashtra Assembly Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के नतीजों के हिसाब से तस्वीर लगभग साफ हो गई है। राज्य में महायुति को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। महायुति 223 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महाविकास अगाड़ी को 59 सीटों पर बढ़त है।

लोकसभा चुनाव के बाद चार महीनों में स्थिति इतनी तेजी से कैसे बदल सकती है: महाराष्ट्र विधानसभा परिणामों पर उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित, विश्लेषण करेंगे: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे अप्रत्याशित हैं जिनका विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है।"
राहुल गांधी ने कहा, ''महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा।''
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।
महाराष्ट्र के नतीजे अविश्वसनीय हैं, हम नतीजों की जांच कर रहे हैं- कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- हम महाराष्ट्र के सभी नागरिकों के आभारी हैं
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।"
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विजय का संकेत दिखाया, महायुति महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है
वर्ली विधानसभा: 14/17 राउंड की गिनती के बाद शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे 7707 वोटों के अंतर से शिवसेना के मिलिंद देवड़ा से आगे
महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के नतीजों के हिसाब से तस्वीर लगभग साफ हो गई है। राज्य में महायुति को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। महायुति 223 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महाविकास अगाड़ी को 59 सीटों पर बढ़त है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत का जश्न मनाते हुए विक्ट्री साइन दिखाया।
जो परिणाम आए हैं उसकी उम्मीद न आपको थी न हमको और न ही देश की जनता को थी- शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, "जो परिणाम आए हैं उसकी उम्मीद न आपको थी न हमको और न ही देश की जनता को थी। फिर भी जनादेश को नतमस्तक करते हैं। क्या कमी रह गई, कैसे हम जनता के नब्ज को नहीं पहचान पाए, कहां कम रह गए। क्योंकि आखिरी दिन हम नहीं समझ पाए कि हम हार रहे हैं। इस बार हमें लगा था महायुति को हटाकर महा विकास अघाड़ी आएगी। लेकिन नतीजे कुछ और आए फिर भी निराश है हताश नहीं है। एक नई पारी की शुरुआत फिर करेंगे। फिर जनता का दिल जीतेंगे और एक दिन फिर आएगा कि हमें प्रचंड बहुमत के साथ आर्शीवाद मिलेगा और हम सरकार बनाएंगे।"
महाराष्ट्र चुनाव: बहुमत सुनिश्चित, 25 नवंबर को विधायक दल की बैठक बुला सकती है बीजेपी
हम बैठकर फैसला लेंगे, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा: सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा, "अंतिम नतीजे आने दीजिए... फिर, जिस तरह हमने एक साथ चुनाव लड़ा था, उसी तरह तीनों पार्टियां एक साथ बैठेंगी और निर्णय लेंगी (कि मुख्यमंत्री कौन होगा)।"
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 212 सीटों पर आगे, महाविकास अघाड़ी को 64 सीटों पर बढ़त
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 64 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 212 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 125, कांग्रेस 18, एनसीपी 35, NCPSP 15, शिवसेना 48, शिवसेना यूबीटी 27 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र चुनाव: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, महायुति राज्य की 288 सीटों में से 215 सीटों पर आगे चल रही
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, महायुति राज्य की 288 सीटों में से 215 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस अपने निर्वाचन क्षेत्र में 12,329 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र चुनाव 2024 की मतगणना जारी है।
बांद्रा ईस्ट से एनसीपी उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, बांद्रा ईस्ट से एनसीपी उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के वरुण सतीश सरदेसाई यहां 4343 वोटों से आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 212 सीटों पर आगे, महाविकास अघाड़ी को 65 सीटों पर बढ़त
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 212 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 127, कांग्रेस 19, एनसीपी 35, NCPSP 16, शिवसेना 47, शिवसेना यूबीटी 26 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 197 सीटों पर आगे, महाविकास अघाड़ी को 85 सीटों पर बढ़त
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 85 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 197 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 111, कांग्रेस 26, एनसीपी 33, NCPSP 23, शिवसेना 48, शिवसेना यूबीटी 30 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मतगणना जारी, ये है ताजा रुझान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 82 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 184 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 106, कांग्रेस 26, एनसीपी 33, NCPSP 20, शिवसेना 42, शिवसेना यूबीटी 30 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मतगणना जारी, ये है ताजा रुझान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 71 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 148 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 81, कांग्रेस 23, एनसीपी 28, NCPSP 21, शिवसेना 33, शिवसेना यूबीटी 24 सीटों पर आगे चल रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र में पार्टी के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत मुंबई पहुंचे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मतगणना जारी, ये है ताजा रुझान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 145 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 75, कांग्रेस 16, एनसीपी 31, NCPSP 8, शिवसेना 38, शिवसेना यूबीटी 8 सीटों पर आगे चल रही है।
मुंबई के मालाबार हिल स्थित मतगणना केंद्र पर मतदान अधिकारी मतों की गिनती कर रहे हैं
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मतगणना से ताजा रुझान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 92 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 47, कांग्रेस 15, एनसीपी 18, NCPSP 6, शिवसेना 24, शिवसेना यूबीटी 6 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आने शरू
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 26, कांग्रेस 12, एनसीपी 12, NCPSP 6, शिवसेना 9, शिवसेना यूबीटी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र में रुझान आने शुरू, जानें कौन चल रहा है आगे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 24, कांग्रेस 9, एनसीपी 11, NCPSP 4, शिवसेना 9, शिवसेना यूबीटी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र चुनाव 2024: डाक मतपत्रों की गिनती जारी, नासिक के मतगणना केंद्र से दृश्य
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। 10 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें 6 पर महायुती और तीन पर एमवीए आगे है। दो सीटों पर अन्य आगे है। फिलहाल पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती चल रही है।
MVA या महायुति, महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। आज यह साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसके बीद ईवीए खुलेंगे।
मतगणना पर पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी सुदर्शन राठौर बयान
महाराष्ट्र में सुबह 8 मतगणना शुरू होगी। मतगणना पर पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी सुदर्शन राठौर ने बताया, "भारतीय निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार, सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी को भी मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं दी गई है। पूरी गोपनीयता बनाई जाएगी। आज यहां हमारे 250 जवानों की तैनाती की गई है और 20 अफसरों को भी ड्यूटी दी गई है।"
महाराष्ट्र की जनता महाविकास अघाड़ी को विजयी बनाएगी और हमें सरकार बनाने का फिर मौका मिलेगा- शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "सही मायने में पूरी तस्वीर आज 11 बजे स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन ये बहुत स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की जनता महाविकास अघाड़ी को विजयी बनाएगी और हमें सरकार बनाने का फिर मौका मिलेगा। पिछले 2.5 साल में महाराष्ट्र ने भ्रष्टाचार, लूट, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों को त्रस्त, युवाओं को बेरोजगार होते हुए देखा है। जीत हमारी(महाविकास अघाड़ी) होगी।"
मुंबई: मुंबादेवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी मतगणना से पहले पूजा करने के लिए मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं
महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी- शिवसेना (UBT) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव
महाराष्ट्र में मतगणना से पहले, वडाला से शिवसेना (UBT) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव ने कहा, "परिणाम आज आएंगे। हमारी जीत निश्चित है। महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी।"
महराष्ट्र में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, नागपुर के मतगणना केंद्र से वीडियो
महाराष्ट्र में आज आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे, सबुह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
महाराष्ट्र की सत्ता पर कौन होगा काबिज? सुबह 8 बजे से मतगणना
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। आज यह साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बीद ईवीए खुलेंगे।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। मौजूदा बीजेपी-नेतृत्व वाली महायूति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच मुकाबला है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में शामिल बीजेपी ने 149 सीट पर चुनाव लड़ा है। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 59 सीट पर चुनाव लड़ी है।
एमवीए में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (UBT) 95 पर और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ी है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत छोटी पार्टियां ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia