महाराष्ट्र: वैनगंगा नदी में पलटी नाव, 5 महिलाएं डूबीं, एक को बचाया गया, एक शव बरामद

नदी से 5 महिलाओं में से एक का शव बरामद किया गया है, वहीं एक महिला को ग्रामीणों ने बचाया है तो वही अन्य 4 महिलाओं के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के चामोर्शी तहसील में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली के वैनगंगा नदी के गणपुर घाट में एक नाव के पलट जाने से 5 महिलाओं के डूबने की खबर है। पांच महिलाओं में से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। नदी से 5 महिलाओं में से एक महिला को बचा लिया गया है तो वही अन्य 3 महिलाओं के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चंद्रपुर जिला में आने वाले पोंभुर्णा में किसी खेत में कपास चुनने के लिए महिलाएं वैनगंगा नदी पार कर नाव के सहारे जा रही थीं, लेकिन जिस नाव से यह महिलाएं खेत में जा रही थीं, वो नाव नदी में पलट गई और सभी 5 महिलाएं नदी में डूब गईं। अब तक सिर्फ एक महिला का शव बरामद हुआ है, तो अन्य 3 महिलाएं लापता है, जिनको ढूंढने का काम चल रहा है। एक को बचाया गया है


कहा जा रहा है कि हादसे के बाद नाविक ने तैरकर एक महिला को जिंदा बचा लिया है। वहीं, एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। नाविक तैरकर पानी के बाहर आ गया और रेस्क्यू टीम के साथ गांव के तैराक मिलकर लापता महिलाओं की तलाश कर रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia