महाराष्ट्रः बीएमसी समेत 29 नगर निगम के चुनाव की घोषणा, 15 जनवरी को मतदान, 16 जनवरी को होगी मतगणना

बीएमसी समेत 29 नगर निकायों की 2,869 सीटों पर होने वाले चुनाव में 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। जिन प्रमुख नगर निकायों में चुनाव होने हैं, उनमें मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर शामिल हैं।

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगम के चुनाव की घोषणा, 15 जनवरी को मतदान, 16 जनवरी को मतगणना
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निकायों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे और वोटों की गिनती 16 जनवरी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नगर निकाय चुनावों के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग ने कहा कि इन नगर निकायों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव 2022 की शुरुआत में ही होने थे।

नगर निकाय चुनावों के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम की मुंबई में एक प्रेस वार्ता में घोषणा करते हुए, राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 30 दिसंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि पर्चों की जांच 31 दिसंबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो जनवरी 2026 होगी।


दिनेश वाघमारे ने कहा कि चुनाव चिन्हों का आवंटन और उम्मीदवारों की अंतिम सूची तीन जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। वाघमारे ने बताया कि महाराष्ट्र भर में फैले 29 नगर निकायों में मतदान 15 जनवरी को होगा और वोटों की गिनती इसके अगले दिन होगी और उसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित इन 29 नगर निकायों में 2,869 सीटें चुनाव के लिए उपलब्ध हैं और राज्य के इन प्रमुख शहरी केंद्रों में 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। जिन प्रमुख नगर निकायों में चुनाव होने हैं, उनमें मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर शामिल हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia