महाराष्ट्र: भंडारा में आर्डनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, 12 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

धमाके से छत गिर गई थी जिसे JCB की मदद से हटाया जा रहा है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है। पुलिस एवं अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को सुबह एक आयुध फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, धमाके से छत गिर गई थी जिसे JCB की मदद से हटाया जा रहा है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है। पुलिस एवं अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब साढ़े 10 बजे आयुध के परिसर में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले में जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia