महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, सेक्स वर्कर्स को मिलेगा 5000 रुपए महीना भत्ता, 5 किलो राशन भी मिलेगा

महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सेक्स वर्क्स को 5000 रुपए महीना भत्ता देने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि जिन सेक्स वर्कर्स के बच्चे स्कूल जाते हैं उन्हें 2500 रुपए महीना अलग से दिया जाएगा।

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना महामारी से प्रभावित हर तबके को मदद पहुंचाने के क्रम में सेक्स वर्कर्स के लिए योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है कि सेक्स वर्कर्स को हर माह 5000 रुपए महीने दिए जाएंगे। इसके अलावा जिनके बच्चे स्कूल जाते हैं उन्हें 2500 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि इसके तहत 31,000 लाभार्थियों की पहचान की गई है।

इसके अलावा राज्य में कार्यरत सेक्स वर्क्स को हर महीने 5 किलो राशन भी मुहैया कराया जाएगा। सरकार ने कहा है कि इस योजना के तहत मुंबई की 5600 सेक्स वर्क्स को यह राशन महामारी खत्म होने तक दिया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia