कोरोना पॉजिटिव पाए गए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, अस्पताल में किया गया भर्ती

80 वर्षीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इलाज के लिए दक्षिण मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत 'स्थिर' बताई गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें दक्षिण मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कोश्यारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट किया और कहा, "मेरी कोविड -19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे वायरस के हल्के लक्षण हैं। हालांकि, मुझे एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

17 जून को अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले कोश्यारी आमतौर पर सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाते हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia