धोनी की पत्नी साक्षी ने लाइसेंसी हथियार के लिए किया आवेदन, कहा, अकेली रहती हूं, जान को है खतरा

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में पिस्टल या फिर 0.32 रिवाल्वर के लिए आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद आवेदन की फाइल को अल्गोड़ा थाने ने डीएसपी कार्यालय को भेज दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। साक्षी ने आवेदन में कहा है कि वे अपने घर पर ज्यादातर अकेली रहती हैं, ऐसे में उनकी जान को खतरा रहता है।

रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में साक्षी ने पिस्टल या फिर 0.32 रिवाल्वर के लिए आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद आवेदन की फाइल को अल्गोड़ा थाने ने डीएसपी कार्यालय को भेज दिया है। सिटी एसपी और एसएसपी के कार्यालय में आवेदन की जांच के बाद जल्द ही साक्षी को हथियार खरीदने का लाइसेंस दिया जा सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ रांची के रातू थाना इलाके में अपने नए आवास में रहते हैं। उनका आवास कई एकड़ में फैला है। उनके आवास पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस 7 गार्ड्स हमेशा तैनात रहते हैं। बावजूद इसके धोनी की पत्नी साक्षी ने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

साक्षी से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 9 साल पहले लाइसेंस हासिल कर पिस्टल खरीदी थी। साल 2008 में अज्ञात बदमाशों ने धोनी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसे लेकर धोनी ने उस वक्त डोरंडा थाने में एफआईआर दर्ज करवाया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 20 Jun 2018, 3:37 PM