महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को निकाल लिया गया। घायलें को छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge


महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दौरान इमारत के अंदर कुछ कर्मचारी फंस गए। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंच और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अंदर फंसे लोगों को निकाल लिया गया। घायलें को छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी कॉटन के हैंड ग्लव्स तैयार करती है।

फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने आग लगने की घटना के बारे में जानकारी दी है। उसने बताया कि रात में फैक्ट्री बंद थी। जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उस समय वो सो रहे थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia