लखनऊ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, कई दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार दोपहर जेसीबी से बेसमेंट की खोदाई की गई थी। इसके चलते इमारत को नुकसान पहुंचा और देर रात उसका कुछ हिस्सा भरभरा कर ढह गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

लखनऊ में एक बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के मुताबिक, पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उसकी चपेट में आने से कई मजदूर दब गए। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है।

घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार दोपहर जेसीबी से बेसमेंट की खोदाई की गई थी। इसके चलते इमारत को नुकसान पहुंचा और देर रात उसका कुछ हिस्सा भरभरा कर ढह गया। फिलहाल मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस समेत फायर ब्रिगेड और SDRF टीम पहुंच गई है। अभी तक मलबे से 14 लोगों को बाहर निकाला गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia