मुंबई के दहिसर में बड़ा हादसा, 24 मंजिला इमारत में आग लगने से महिला की मौत, 18 लोग घायल

इमारत में रहने वाले 36 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से 19 को कई अस्पतालों में ले जाया गया। रोहित अस्पताल में भर्ती 7 लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। एक पुरुष की हालत गंभीर है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई के दहिसर में रविवार को 24 मंजिला इमारत में आग लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दहिसर पूर्व के शांति नगर में स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी में अपराह्न करीब तीन बजे आग लगी।

उन्होंने कहा, "इमारत में रहने वाले 36 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से 19 को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। रोहित अस्पताल में भर्ती सात लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। एक पुरुष की हालत गंभीर है। अन्य की हालत स्थिर है। घायलों में से दस को नॉर्दर्न केयर अस्पताल और एक-एक को प्रगति अस्पताल व नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।"

अधिकारी ने बताया, "शाम करीब 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया और शाम 6:10 बजे पूरी तरह से बुझा दी गई। शीतलन अभियान जारी है। आग चौथी मंजिल तक ही रही।"

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शुरुआत में, नगर निगम अधिकारियों ने कहा था कि आग इमारत की सातवीं मंजिल पर लगी थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia