दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में बड़ा हादसा, एक घर में लगी भीषण आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के सीमापुरी इलाके के एक घर में भीषण आग लगने की खबर है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार राहत और बचाव कार्य जारी है।

i
दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। आज सुबह एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग की सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 436,304A के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आग लगने की घटना बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई थी। जिस गली में ये बिल्डिंग है, वहां गलियां संकरी होने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ियों को घटना स्थल तक पहुंचने और फिर आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचनान होरी लाल, रीना, आशु और राधिका के रूप में हुई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
