महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, तालेगांव में नदी पर बना पुल टूटा, 15 से 20 लोगों के बहने की खबर

पुलिस ने बताया कि मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास हुई इस घटना के बाद अब तक तीन लोगों को बचाया गया है। खबरों के मुताबिक, 15 से 20 लोगों के बहने की खबर है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल रविवार दोपहर ढह जाने से कुछ लोगों के बह जाने की आशंका है। यह जानकारी पुलिस ने दी। खबरों के मुताबिक 15 से 20 लोगों के बहने की खबर है।

पुलिस ने बताया कि मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास हुई इस घटना के बाद अब तक तीन लोगों को बचाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।


तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढह जाने से अब तक एक व्यक्ति के बह जाने की आशंका है, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia