उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, कई घायल

रुद्रप्रयाग -बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में भीषड़ सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां घोलतीर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के दौरान बस से करीब चार-पांच लोग बाहर छिटककर गिर गए। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

सूचना के मुताबिक ये हादसा बद्रीनाथ हाईवे के घोलतीर में हुआ है। फिलहाल एक की मौत की खबर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए