पटियाला पुलिस का बड़ा एक्शन, ग्वालियर से दबोचे गए विधायक हरमीत सिंह, शारीरिक शोषण मामले में थे फरार

विधायक पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

पंजाब के पटियाला जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आखिरकार पुलिस ने लंबे समय की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें ग्वालियर के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी की पुष्टि पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने की है।

दरअसल, विधायक पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के एक गांव में भी दबिश दी, लेकिन वह वहां से फरार होने में सफल रहे।

फरारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो साझा किए, जिससे यह आभास हो रहा था कि वे विदेश में हैं। हालांकि पुलिस की तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर उनकी लोकेशन मध्य प्रदेश में ट्रेस कर ली गई।

इसके बाद पटियाला पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्वालियर क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें पटियाला लाया जा रहा है, जहां अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia