पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी
ECI ने एक पत्र में कहा कि 1993 बैच के IAS अधिकारी दुष्यंत नारियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 1997 बैच की IAS अधिकारी संगमित्रा घोष को पश्चिम बंगाल के गृह और पहाड़ी मामले के प्रधान सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटा दिया।
नंदिनी चक्रवर्ती की जगह दुष्यंत नारियाला को नया मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि संगमित्रा घोष को राज्य का नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आयोग ने सीधे तौर पर 7 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया है।
नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्यंत नारियाला को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संगमित्रा घोष को राज्य के गृह और पहाड़ी मामलों के प्रधान सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं और नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने की रिपोर्ट 16 मार्च, सोमवार को दोपहर तीन बजे तक भेजी जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव से जुड़े किसी भी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia