LPG बुकिंग के नियमों में फिर कई बड़े बदलाव, जिनके पास दो सिलिंडर उनकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जोड़ी गई कई नई शर्तें
इस बार अलग-अलग तरह के उपभोक्ताओं के लिए नियम भी अलग तय किए गए हैं। उज्जवाल योजना के तहत गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर के लिए अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है। एलपीजी की कमी की खबरों के बीच सरकार ने इसकी बुकिंग को लेकर कई बदलाव किए हैं। सिलेंडर बुकिंग को लेकर एक बार फिर से नया नियम आ गया है। इसका सबसे ज्यादा असर दो सिलेंडर वाले कनेक्शन पर पड़ने वाला है। ऐसे उपभोक्ता अब 35 दिन बाद ही गैस बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि, एक सिलेंडर वालों को पहले की तरह 25 दिन के गैप पर सिलेंडर मिलेगा।
अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए नियम
इस बार अलग-अलग तरह के उपभोक्ताओं के लिए नियम भी अलग तय किए गए हैं। उज्जवाल योजना के तहत गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर के लिए अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना अनिवार्य होगा। वहीं जिन उपभोक्ताओं के पास सिर्फ एक सिलेंडर वाला कनेक्शन है, वे पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
शहरी क्षेत्र वालों थोड़ी राहत जरूर है लेकिन गांव में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए सिलंडेर बुकिंग के नियम और कड़े किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा। इसके अलावा डिलीवरी के समय ओटीपी बताना भी अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी पूरी नहीं करता है, तो उसकी बुकिंग रद्द भी की जा सकती है।
अब 5 किलो का 'छोटू' सिलिंडर उज्ज्वला लाभार्थियों को 16 दिन में, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं को 9 दिन में मिल सकेगा। इसके अलावा, 10 किलो वाले कंपोजिट सिलिंडर के लिए 18 दिन का अंतराल तय किया गया है, हालांकि यह श्रेणी उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए उपलब्ध नहीं है।
एलपीजी की कमी के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यह कदम उठाया गया है। माना जा रहा है कि भविष्य में गैस की किल्लत और ज्यादा न बढ़े और कालाबाजारी पर लगाम लगाया जा सके इसको ध्यान में रखकर ये बदलाव किए गए हैं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia