हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर बस पलटने से 24 लोग घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक के सीने में अचानक दर्द हुआ, जिसके कारण उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को बचाने में मदद की।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार को चालक के सीने में दर्द के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद एक निजी बस पलट गई, जिसमें कम से कम 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायलों में चालक भी शामिल है। यह दुर्घटना नूरपुर उपमंडल में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वाह्न लगभग 11 बजे हुई, जब बस चंबा से ऊना जा रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक के सीने में अचानक दर्द हुआ, जिसके कारण उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को बचाने में मदद की।

पुलिस ने बताया कि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कांगड़ा स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि 20 लोगों का इलाज नूरपुर सिविल अस्पताल में हो रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia