ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा, उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

सोमवार रात करीब 9:40 बजे योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के समय वाहन में कोई यात्री सवार नहीं था। यह ट्रेन इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर और योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलती है।

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा, उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ऋषिकेश के योगनगरी रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रैक बदलते समय उज्जैनी एक्सप्रेस रेलगाड़ी पटरी से उतर गयी जिससे उसकी तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हो गयीं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार रात करीब 9:40 बजे योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के समय वाहन में कोई यात्री सवार नहीं था। यह ट्रेन इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर और योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलती है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में स्टेशन पर लगी लोहे की रेलिंग भी टूट गई । पटरी से उतरते समय रेलगाड़ी में इतनी जोर से झटका लगा कि आसपास के लोगों को धमाके जैसी आवाज सुनाई दी ।

घटना के चार घंटे पहले रेलगाड़ी इंदौर से 1050 यात्री लेकर ऋषिकेश पहुंची थी और मंगलवार सुबह छह बजे उसे वापस रवाना होना था।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के करीब ढाई घंटे बाद तक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए थे। बाद में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia