वाजपेयी के अस्थि कलश को बीजेपी नेताओं ने बनाया वर्ल्ड कप, जमकर लगा रहे हैं ठहाके

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्राओं में शामिल होने के लिए बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक होड़ सी मची है। लेकिन इस दौरान कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जो बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के शोक मनाने पर ही सवाल उठा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
i

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है। बीजेपी का कहना है कि उनके सम्मान में ऐसा किया जा रहा है। इन अस्थि कलश यात्राओं में शामिल होने के लिए बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक होड़ सी मची है। लेकिन इस दौरान कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जो बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के शोक मनाने पर ही सवाल उठा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश कार्यक्रम को लेकर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सूबे के वरिष्ठ मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल के ठहाके लगाने का वीडियो वायरल हुआ है।

वाजपेयी के अस्थि कलश को बीजेपी नेताओं ने बनाया वर्ल्ड कप, जमकर लगा रहे हैं ठहाके

इस मामले में जब दोनों मंत्रियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

इतना ही नहीं, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बीजेपी के जिला पदाधिकारी और कई नेता महानदी में अस्थियां प्रवाहित करने से पहले कलश को हाथों में लेकर हंसते हुए फोटो खिंचाते दिखे। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश को ऐसे उठाया था जैसे किसी खेल का मैच जीतने के बाद ट्राफी उठा रहे हों।

वाजपेयी के अस्थि कलश को बीजेपी नेताओं ने बनाया वर्ल्ड कप, जमकर लगा रहे हैं ठहाके

मध्य प्रदेश के ही सिवनीमालवा विधान सभा के मलोथर में सांसद राव उदय प्रताप सिंह के साथ अन्य कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में सभा में ठहाके लगाते दिखे।

वाजपेयी के अस्थि कलश को बीजेपी नेताओं ने बनाया वर्ल्ड कप, जमकर लगा रहे हैं ठहाके

बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा शोक मनाने के तरीके को देखने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी की बात सही साबित होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी वोट लेने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के नाम इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा था, ‘मोदी, अमित शाह और रमन सिंह को लग रहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी का देहावसान उनके लिए डूबते को तिनके का सहारा मिलने जैसा है। और वे सोचते हैं कि चार राज्यों में होने वाले चुनाव में अटल जी के नाम का फायदा मिलेगा, तो समझलें कि जनता इनकी चाल और करतबों को समझ चुकी है और वोट के जरिए इनके अरमानों पर पानी फेर देगी।”

इसे भी पढ़ें: अटल जी की अंतिम यात्रा में 5 किलोमीटर के बजाय उनके आदर्शों पर 2 कदम चल लें मोदी तो देश का भला हो जाए : करुणा शुक्ला

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 25 Aug 2018, 3:26 PM