BJP ने देश में आर्थिक असमानता की खाई को किया और गहरा, इसे भरने का आंदोलन है भारत जोड़ो यात्रा: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत में सबसे अमीर 1 फीसदी के पास देश की कुल संपत्ति का 40 फीदसी से ज्यादा हिस्सा है, जबकि आधी आबादी के पास 3 फीसदी ही हिस्सा बचा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में फैली आर्थिक असमानता को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा', देश में फैली आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी ने आर्थिक असमानता की खाई को इतना गहरा कर दिया है कि देश का आम इंसान उसमें धंसता जा रहा है। भारत में सबसे अमीर 1 फीसदी के पास देश की कुल संपत्ति का 40 फीदसी से ज्यादा हिस्सा है, जबकि आधी आबादी के पास 3 फीसदी ही हिस्सा बचा है। 'भारत जोड़ो यात्रा', आर्थिक असमानता की खाई को भरने का आंदोलन है।”


उधर, कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जारी है। इस समय यह पदयात्रा पंजाब से होकर गुजर रही है। राहुल गांधी ने 'भारत यात्रियों' के साथ पंजाब के होशियारपुर के टांडा से आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की।

'भारत जोड़ो यात्रा' में हर दिन हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। यात्रा में हर वर्ग और हर समुदाय के लोग हिस्सा ले रहे हैं और अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। पदयात्रा में राहुल गांधी को लेकर लोगों भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग पदयात्रा से जुड़ रहे हैं और राहुल गांधी से इस दौरान मुलाकात कर रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia