ममता बनर्जी का हमला, कहा- पुराने कृत्यों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘चार्जशीट’ होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि खुद अमित शाह के खिलाफ उनके पुराने कृत्यों के लिए चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए।

फोटोः PTI
i
user

नवजीवन डेस्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक ‘‘चार्जशीट’’ (आरोपत्र) जारी किए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि खुद शाह के खिलाफ उनके ‘‘पुराने कृत्यों’’ के लिए ‘‘चार्जशीट’’ दाखिल होनी चाहिए।

ममता बनर्जी ने पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना बंद कर देगी।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि यदि बीजेपी राज्य में सत्ता में आई तो लोगों की खानपान संबंधी पसंद पर पाबंदियां लगा दी जाएंगी। ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो लोग मछली, मांस और अंडे नहीं खा सकेंगे। वे ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना बंद कर देंगे।’’


ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले विशेष पुनरीक्षण योजना (एसआईआर) के जरिये 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia