माणिक साहा ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, चुनाव से 8 महीने पहले ताज के साथ मिली बड़ी चुनौती

दो बच्चों के पिता माणिक साहा डेंटल सर्जरी के डॉक्टर हैं और त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वह अगरतला स्थित बी आर अम्बेडकर मेमोरियल टीचिंग हॉस्पिटल और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वह साल 2015 में बीजेपी में शामिल हुए थे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

बिप्लब कुमार देब के इस्तीफा देने के एक दिन बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने त्रिपुरा के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले लिया। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन में 69 वर्षीय माणिक साहा को शपथ दिलाई। माणिक साहा राज्यसभा के सदस्य हैं। इसके अलावा वह डेंटल सर्जरी के डॉक्टर भी हैं।

भाजपा या उनके सहयोगी, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के किसी अन्य विधायकों ने रविवार को शपथ नहीं ली। अन्य मंत्रियों के बारे में पूछे जाने पर माणिक साहा ने कोई भी खुलासा नहीं किया। मुख्य विपक्षी सीपीएम के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों ने इस शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया


माणिक साहा दो बच्चों के पिता हैं और त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर भी हैं। वह अगरतला स्थित बी आर अम्बेडकर मेमोरियल टीचिंग हॉस्पिटल और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वह साल 2015 में बीजेपी में शामिल हुए थे और 2021 में राज्य पार्टी अध्यक्ष बने।

बता दें कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव जनवरी-फरवरी 2023 में होना है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बीजेपी ने चुनाव से आठ महीने पहले साहा को ताज के साथ बड़ी चुनौती भी सौंप दी है। एक दिन पहले अचानक पद से इस्तीफा देने वाले 51 वर्षीय बिप्लब कुमार देब 9 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री बने थे। वह वाम मोर्चा को हराकर बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन के जरिए सत्ता में आए थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia