मणिपुर: आज कर्फ्यू 11 घंटे की ढील, सिर्फ इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

मणिपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोई ताजा हिंसक घटनाएं सामने नहीं आई है। इसलिए आज इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों के कर्फ्यू में 11 घंटे की ढील देने का फैसला लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में लागू कर्फ्यू में आज सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक ढील दी जाएगी। एक आधिकारिक अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।

आतंकवादी हमलों के विरोध में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 10 सितंबर को दोनों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दोनों जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा समान शब्दों वाली अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया, ‘‘जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर आम जनता को दवाइयां और खाद्य पदार्थ सहित आवश्यक वस्तुएं खरीदने की सहूलियत के लिए आवागमन पर लागू प्रतिबंध में ढील देने की आवश्यकता है।’’

इनमें कहा गया, ‘‘इस छूट में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी लिए बिना कोई भी सभा/धरना-प्रदर्शन/रैली आदि शामिल नहीं होगी।’’

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia