मणिपुर: सुरक्षाबलों को मिली सफलता, दो प्रतिबंधित संगठनों के 10 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के तेरा उरक में प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक अस्थायी शिविर से संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मणिपुर में प्रतिबंधित दो संगठनों के 10 सदस्यों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के तेरा उरक में प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक अस्थायी शिविर से संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से एक बंदूक, गोला-बारूद और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूर्वी इंफाल जिले के खुरई चिनगंगबाम लेईकाई से भी प्रतिबंधित संगठन के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित प्रीपैक (प्रो) के एक सदस्य को बिष्णुपुर जिले के वांगू चैरेल लीनगंगताबी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि वह काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में लोगों से जबरन वसूली की घटनाओं में संलिप्त था।

मणिपुर में दो वर्ष पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से ही यहां गैरकानूनी संगठनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

मई 2023 से मेइती और कुकी-ज़ो समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था और राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था। विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia