Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा, इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर फेंका गया पेट्रोल बम

केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह ने कहा कि मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख हो रहा है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। इस तरह की हिंसा में शामिल लोग बिल्कुल अमानवीय हैं।

इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया।
इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया।
user

नवजीवन डेस्क

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा हिंसा के शिकार केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह हुए हैं। इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। शुक्र है कि मेरे इंफाल स्थित घर पर कल रात कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि  बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को नुकसान पहुंचाया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख हो रहा है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। इस तरह की हिंसा में शामिल लोग बिल्कुल अमानवीय हैं।

इससे पहले मणिपुर में 14 जून को भी हिंसा हुई थी। पूर्वी इंफाल के खमेनलोक इलाके में हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 10 लोग घायल हो गए थे। उग्रवादियों की ओर से अचानक की गई गोलीबारी में इन लोगों की जान चली गई थी। खबरों के मुताबिक, इस दौरान शरारती तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में भी आग लगा दी।

मणिपुर में लगातार शांति की कोशिशें की जा रही हैं, जो कि अब तक नाकाम साबित हुई है। मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर झड़प के बाद से राज्य में हिंसा शुरू हुई थी। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia