मराठा आरक्षण बिल महाराष्ट्र विधानसभा से पास, मनोज जरांगे बोले- मराठा समुदाय के साथ ये धोखा है, नहीं टिकेगा आरक्षण

मराठा आरक्षण को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने आरक्षण पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शिंदे सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार यह बिल लेकर इसलिए आई ताकि वह वोट हासिल कर सके।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में मराठा आरक्षण बिल पास हो गया है। इसके तहत राज्य के मराठा समुदाय को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी का आरक्षण दिया गया है। मराठा समुदाय इसे लेकर लगातार प्रदेश में आंदोलनरत है। संवैधानिक तौर पर यह आरक्षण कितनी देर तक टिकेगा इसे लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

मराठा आरक्षण को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने आरक्षण पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शिंदे सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार यह बिल लेकर इसलिए आई है ताकि वह मराठा समुदाय का वोट हासिल कर सके, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।


कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा, "सरकार ने यह निर्णय चुनाव और वोटों को ध्यान में रखकर लिया है। यह मराठा समुदाय के साथ धोखा है। मराठा समुदाय आप पर भरोसा नहीं करेगा। हमें केवल हमारी मूल मांगों से ही लाभ होगा। 'सज्जन-सोयरे' पर कानून बनाओ। यह आरक्षण टिकेगा नहीं। सरकार अब झूठ बोलेगी कि आरक्षण दे दिया गया है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia