मराठा आरक्षण आंदोलन: मनोज जरांगे को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली करने को कहा

सोमवार को अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जरांगे ने जल त्याग की घोषणा की थी, जिसके बाद समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी कर आजाद मैदान खाली करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद की गई है। मंगलवार को आंदोलन का पांचवां दिन है, वहीं सोमवार को अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जरांगे ने जल त्याग की घोषणा की थी, जिसके बाद समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार जरांगे के आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आंदोलन के दौरान शर्तों के उल्लंघन पर नाराजगी जताते हुए आदेश दिया था कि जरांगे और उनके समर्थक 2 सितंबर की शाम तक सभी सड़कों को खाली करें।

अदालत की सख्त टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद फडणवीस ने स्पष्ट किया कि सरकार हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia