कश्मीरी लड़की से शादी करना बिहार के दो युवकों को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार, लड़की को ले गई कश्मीर पुलिस

बिहार के सुपौल जिले की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों पर आरोप है कि उन्होंने कश्मीर से भागकर आई दो सगी बहनों के साथ शादी की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर से कथित तौर पर भगाकर लाई गईं दो सगी बहनों को कश्मीर पुलिस ने सुपौल पुलिस की मदद से बरामद किया है। इस सिलसिले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों का कहना है कि उन्होंने इन लड़कियों से विवाह किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे। वहीं उन्हें सगी बहनों को प्यार हो गया। ये दोनों भाई उन दोनों बहनों को लेकर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित अपने घर ले आए। इस बीच, कश्मीर में लड़की के पिता ने पुलिस थाने में बेटियों को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई।


सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच के दौरान कश्मीर पुलिस यहां आई और दोनों लड़कियों को बरामद कर तबरेज और परवेज को गिरफ्तार कर लिया। कश्मीर पुलिस कानूनी कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों गिरफ्तार युवकों को अपने साथ कश्मीर ले गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रजामंदी से लड़कियों से विवाह किया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 30 Aug 2019, 10:55 AM