दिल्ली- ITO के पास शिक्षा मंत्रालय कार्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

राजधानी दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र में विकास मार्ग पर स्थित शिक्षा मंत्रालय के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के कार्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आग भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई थी, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए गए। दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद फायर कर्मियों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अब तक किसी के घायल होने या किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे परिसर की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर न फंसा हो।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia